मोहर्रम कल…अगले 48 घंटों तक जिला प्रशासन हाईअलर्ट…नहीं बजेगा डीजे और नहीं चलेगा फटफटिया… पढ़ें पूरी खबर

Oplus_16908288

पूर्णिया:-25 जून(राजेश कुमार झा)मोहर्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. आमलोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है.ताकि मोहर्रम के दिन लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी नहीं हो.बताते चलें कि मोहर्रम को लेकर अगले 48 घंटों तक जिला प्रशासन हाईअलर्ट मूड में है.जिले में पूरी तरह चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की जा चुकी है.जिले से सटने वाले सभी सीमाक्षेत्र में अगले 48 घंटे तक सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है.जिले के सभी चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती की जा चुकी है. मोहर्रम के सभी जुलूसों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी.जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगी. फटफटिया से स्टंट पर भी प्रतिबंध रहेगा.कल शाम पूर्णिया के एस एस पी शौर्य सुमन ने फ्लैग मार्च कर आमजनों से सौहार्द एवं शांति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है.अफवाहों से बचने की भी सलाह दी है.साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखने के लिए साइबर सेल की तैनाती की जा चुकी है.जुलूस के दौरान सादे लिबास में पुलिस बलों की तैनाती की जा गई है.किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्णिया पुलिस पूरी तरह तैयार है.

More From Author

पढ़ें…कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा को लेकर शहर के 10 बड़े कोचिंग संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों का रिएक्शन

मोहर्रम कल…अगले 48 घंटों तक जिला प्रशासन हाईअलर्ट…नहीं बजेगा डीजे और नहीं चलेगा फटफटिया… पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:33 pm, Jun 25, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:00 am
Sunset: 6:44 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0.02 mm 6% 6 mph 20% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 11 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 2% 12 mph 52% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 2% 7 mph 54% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
35°/39°°C 0 mm 1% 3 mph 42% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
40°/43°°C 0 mm 1% 5 mph 26% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
44°/46°°C 0 mm 1% 8 mph 20% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
45°/46°°C 0 mm 1% 10 mph 18% 995 mb 0 cm