विश्वामित्र सेना की पहल रंग लाई, वामन मंदिर के विकास को मिली कैबिनेट की मंजूरी, बक्सर में धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

पटना डेस्क 01 जुलाई। बिहार के अतिप्राचीन बक्सर को धार्मिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिहार सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में बक्सर स्थित केंद्रीय कारा परिसर में अवस्थित भगवान वामन मंदिर के विकास, सौंदर्यीकरण तथा श्रद्धालुओं के लिए सुगम प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय को बक्सर की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस पहल के पीछे लंबे समय से सक्रिय विश्वामित्र सेना की लगातार की गई मांग और प्रयासों को अहम माना जा रहा है।
-भगवान वामन मंदिर परिसर की भूमि को अलग से चिन्हित कर रखा जाएगा सुरक्षित
इस संबंध में विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चौबे ने बताया कि वर्षों से बक्सर को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने, ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के संरक्षण तथा उनके समुचित विकास की मांग सरकार के समक्ष उठाई गई थी। अब सरकार के इस फैसले से हमारी मांग को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार भगवान वामन मंदिर परिसर की भूमि को अलग से चिन्हित कर सुरक्षित रखा जाएगा। मंदिर की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। साथ ही मंदिर तक श्रद्धालुओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बेहतर प्रवेश व्यवस्था विकसित की जाएगी।
-बक्सर को जल्द ही धार्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में मिलेगी नई पहचान
विश्वामित्र सेना ने बिहार सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बक्सर के गौरव,सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था के संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौबे का कहना है कि यह निर्णय भविष्य में बक्सर के अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगा। स्थानीय लोगों ने भी सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि बक्सर को जल्द ही धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बक्सर धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और अधिक सशक्त रूप से उभरेगा। इससे न केवल देश- विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, रोजगार और पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

More From Author

मुजफ्फरपुर में आठ हजार रुपये रिश्वत लेते एएसआई मुन्ना यादव चढ़ा निगरानी के हत्थे

एक-दूजे का साथ निभाते- निभाते जिंदगी की जंग भी हार गईं दो सहेलियां,दोनों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत आठवीं की दोनों छात्राओं की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:02 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 63 %
Pressure: 998 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.03 mm 16% 3 mph 58% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.07 mm 19% 2 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm