होटल ग्रांड पैलेस में शराब पार्टी करते गुलाबबाग के एक स्कूल संचालक सहित 3 रसूखदार रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल मालिक राहुल वर्मा पर भी केस दर्ज…

पूर्णिया:-01 जुलाई(निज संवाददाता) बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को धता बताकर शहर के नामचीन होटलों में जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुलाबबाग टीओपी (सदर थाना) पुलिस ने सनौली चौक के समीप स्थित होटल ग्रांड पैलेस में छापेमारी कर शराब पार्टी करते हुए तीन धुरंधरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में पश्चिम बंगाल निर्मित विदेशी बियर के केन और विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक राहुल कुमार वर्मा को भी नामजद अभियुक्त बनाया है। बताया गया है कि गुलाबबाग के रहने वाले इनमें से एक गिरफ्तार आरोपी एक स्कूल से जुड़ा हुआ है।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, रविवार 28 जून की शाम करीब 7:20 बजे गुलाबबाग टीओपी के सब-इंस्पेक्टर (पुअनि) राज कुमार सनौली चौक पर सशस्त्र बलों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि होटल ग्रांड पैलेस के एक कमरे में कुछ लोग अवैध रूप से शराब का सेवन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सब-इंस्पेक्टर राज कुमार ने तुरंत इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी और पुलिस बल के जवानों सिपाही रंजीत कुमार, चंदन कुमार और जितेंद्र पासवान के साथ होटल ग्रांड पैलेस पर धावा बोल दिया।

पुलिस को देख भागने का प्रयास, घेराबंदी कर दबोचा
शाम करीब 7:35 बजे जैसे ही पुलिस टीम होटल परिसर में दाखिल हुई, होटल के बाईं तरफ स्थित एक कमरे में बैठे तीन लोग खाकी वर्दी को देखकर तेजी से भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिस जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलाबबाग सदर थाना क्षेत्र के सरदार टोला निवासी रमेश वर्मा के पुत्र मनोज कुमार (40 वर्ष),मधुबनी जयप्रकाश कॉलोनी निवासी ईश्वर मेहता के पुत्र देवाशीष (33 वर्ष) और मधुबनी बाजार निवासी रविंद्र कुमार समयार के पुत्र ऋषभ रंजन (31 वर्ष) को भागने का कारण पूछने पर तीनों बगले झांकने लगे और उनके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी।

अलमीरा और तोशक के पीछे छिपाकर रखी थी शराब
पुलिस ने जब स्थानीय लोगों को गवाह बनने का अनुरोध किया, तो कानूनी पचड़े के डर से कोई आगे नहीं आया। इसके बाद पुलिस टीम ने खुद को साक्षी मानते हुए कमरे की गहन तलाशी ली। कमरे के एक कोने से बियर के 3 भरे हुए केन और 7 खाली केन कुल 10 केन, प्रत्येक 500 मिली बरामद हुए, जो सिर्फ पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए मान्य थे। इसके बाद जब पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 108 की तलाशी ली, तो वहां खुली अलमीरा के नीचे सफेद रंग के तोशक गद्दे के पीछे छिपाकर रखी गई ब्रांड की 750 मिली की बोतल मिली, जिसमें करीब 500 मिली विदेशी शराब बची हुई थी। कुल मिलाकर 2 लीटर अवैध विदेशी शराब व बियर जब्त की गई।

होटल मालिक भी नपेगा
होटल के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मी ने पुलिस को बताया कि उस कमरे में कुछ समय पहले तक होटल के मालिक राहुल कुमार वर्मा सर मौजूद थे। शराब बरामदगी के बाद पुलिस ने पूरी प्रक्रिया की विधिवत वीडियोग्राफी कराई है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को मद्यनिषेध कार्यालय, पूर्णिया ले जाया गया, जहां ब्रेथ एनलाइजर मशीन से उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई, जिसमें मनोज कुमार के सांस में 13 mg/100ml, देवाशीष के सांस में 17 mg/100ml, ऋषभ रंजन के सांस में 27 mg/100ml अल्कोहल पाया गया।

थानाध्यक्ष का बयान
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। शराब का क्रय-विक्रय, भंडारण और सेवन एक गंभीर और संज्ञेय अपराध है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों समेत होटल के मालिक राहुल के खिलाफ मद्यनिषेध कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है। जब्त शराब को मालखाने में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

More From Author

पूर्णिया पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे के सौदागर का अब तक का सबसे बड़ा गिरोह…6 महीने में 30 से 35 किलो ब्राउन शुगर की बड़ी तस्करी का पर्दाफाश…बहुत जल्द होगी किंगपिन की गिरफ्तारी…पढ़ें पूरी खबर

आयुष्मान सारथी एप की शुरुआत 24×7 मिलेगी आयुष्मान योजना के सभी प्रमुख सेवाओं का लाभ,ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक होगा लाभ,डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:04 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 33°C
Sunny
Humidity: 71 %
Pressure: 998 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.03 mm 16% 1 mph 60% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 22% 9 mph 78% 1000 mb 0 cm