आयुष्मान सारथी एप की शुरुआत 24×7 मिलेगी आयुष्मान योजना के सभी प्रमुख सेवाओं का लाभ,ग्रामीण परिवारों को सबसे अधिक होगा लाभ,डिजिटल गवर्नेंस को मिलेगा बढ़ावा

गोपालगंज,संवाददाता 2 जुलाई। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आयुष्मान योजना से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख सेवाएं सीधे व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने ‘आयुष्मान सारथी’ नाम से आधिकारिक व्हाट्सऐप चैटबॉट लॉन्च किया है। इसके जरिए लाभार्थी सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे अपने मोबाइल से ही योजना की विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस नई सुविधा से अब लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने, पात्रता जांचने, अस्पताल की जानकारी लेने या शिकायत दर्ज कराने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। खासकर सारण,गोपालगंज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह पहल बेहद उपयोगी साबित होगी, जहां जानकारी और तकनीकी संसाधनों की कमी के कारण कई पात्र परिवार योजना का पूरा लाभ -नहीं उठा पाते थे।
घर बैठे मिलेंगी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं
‘आयुष्मान सारथी’ को पीएमजीएसवाई सिस्टम से सुरक्षित एपीआई आधारित तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है, जिससे लाभार्थियों को रियल-टाइम सेवाएं और जानकारी प्राप्त होगी। चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी अपनी पात्रता की जांच कर सकेंगे, नया आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे तथा ई केवाईसी दोबारा कराने और आधार लिंक करने जैसी सुविधाओं का भी लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा आयुष्मान कार्ड को लॉक या अनलॉक करना, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए आयुष्मान वयो वंदना कार्ड की जानकारी प्राप्त करना, योजना के तहत उपलब्ध वॉलेट बैलेंस देखना, इलाज का पूरा रिकॉर्ड और हिस्ट्री जानना तथा नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल की जानकारी प्राप्त करना भी अब बेहद आसान हो जाएगा।
-शिकायतों का होगा त्वरित समाधान
‘आयुष्मान सारथी’ केवल सूचना देने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह लाभार्थियों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच डिजिटल संवाद का प्रभावी माध्यम भी बनेगा। इसके जरिए लाभार्थी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकेंगे, उसकी वर्तमान स्थिति जान सकेंगे, आवश्यकता होने पर शिकायत वापस भी ले सकेंगे तथा कॉल बैक का अनुरोध कर सकेंगे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मरीज अपनी प्रतिक्रिया (फीडबैक) भी सीधे चैटबॉट के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलेगी।
-ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सबसे अधिक लाभ
सारण क्षेत्र सहित बिहार के ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो आयुष्मान योजना के पात्र होने के बावजूद तकनीकी दिक्कतों या जानकारी के अभाव में योजना का पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं। व्हाट्सऐप आधारित इस सुविधा से अब मोबाइल फोन पर ही पात्रता जांचने से लेकर कार्ड डाउनलोड करने तक की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी तथा अधिक से अधिक पात्र परिवार योजना से जुड़ सकेंगे।
-डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का यह नया प्लेटफॉर्म स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। लाभार्थियों के फीडबैक, शिकायतों और सेवा उपयोग से जुड़े आंकड़ों के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में लगातार सुधार करने में भी यह प्लेटफॉर्म सहायक होगा।
-ऐसे करें ‘आयुष्मान सारथी’ का इस्तेमाल
आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी अपने मोबाइल में +91 72908 23838 नंबर सेव कर व्हाट्सऐप पर “Hi” लिखकर संदेश भेजें। इसके बाद ‘आयुष्मान सारथी’ चैटबॉट स्वतः सक्रिय हो जाएगा और उपलब्ध सेवाओं की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। लाभार्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और पूरी तरह सुरक्षित API आधारित प्रणाली पर आधारित है।

More From Author

होटल ग्रांड पैलेस में शराब पार्टी करते गुलाबबाग के एक स्कूल संचालक सहित 3 रसूखदार रंगे हाथ गिरफ्तार, होटल मालिक राहुल वर्मा पर भी केस दर्ज…

कल से चलेगा टीबी खोज अभियान,घर-घर होगी स्क्रीनिंग आरबीएसके टीम करेगी संभावित मरीजों की पहचान, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी होगी जांच व जागरूकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:11 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 63 %
Pressure: 998 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.03 mm 16% 3 mph 58% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.07 mm 19% 2 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm