पत्नी के मायके जाने से नाराज पति चढ़ा मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामाबोला “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा” पुलिस प्रशासन व ग्रामीणों की घंटों मशक्कत के बाद टला हादसा

छपरा,संवाददाता 03 जुलाई। सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के कैतुका लच्छी पंचायत में शुक्रवार को एक युवक के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक ने टावर पर चढ़कर ऐलान कर दिया कि “पहले मेरी पत्नी को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगा।” उसके इस कदम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की पहचान कैतुका लच्छी पंचायत निवासी मुकेश कुमार, पिता बबन शर्मा, के रूप में हुई है। वह टेंट-शामियाना का काम करता है। ग्रामीणों के अनुसार करीब चार माह पूर्व मुकेश ने गड़खा प्रखंड के अवतार नगर थाना क्षेत्र स्थित कोठियां नाराव गांव की एक युवती से दिघवारा प्रखंड के आमी स्थित अंबिका भवानी मंदिर में प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि चार दिन पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी को वापस लाने के लिए मुकेश अपने ससुराल पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पत्नी को विदा करने से इनकार कर दिया। इससे आहत मुकेश घर लौटते ही सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़े मुकेश ने नीचे मौजूद लोगों से साफ कहा कि जब तक उसकी पत्नी मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। स्थानीय मुखिया सुनील राय ने भी लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की,लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। करीब ढ़ाई घटों तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन के प्रयास से मुकेश की पत्नी को मौके पर बुलाया गया। पत्नी के पहुंचने और बातचीत के बाद युवक आखिरकार टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसकी काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के सकुशल नीचे उतरने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। दिनभर यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस का कहना है कि समय रहते समझाइश और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टाल दिया गया।

More From Author

आधी रात को पुलिस की ‘दबिश’ पर बवाल वगैर वारंट घर में घुसकर तलाशी का आरोप,परिवार ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

गुलाबबाग स्थित होटल ग्रांड पैलेस में ग्राहक को शराब परोसने के मामले में फरार होटल मालिक राहुल वर्मा को खोजने में एक हफ्ते से पूर्णिया पुलिस नाकाम…पढ़ें पैसे और रसूख का खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:07 pm, Aug 27, 2026
temperature icon 34°C
Sunny
Humidity: 63 %
Pressure: 998 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:28 am
Sunset: 6:14 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0.03 mm 16% 3 mph 58% 999 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0.07 mm 19% 2 mph 62% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.4 mm 42% 8 mph 76% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 32% 8 mph 84% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 15% 8 mph 76% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0.48 mm 35% 8 mph 60% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.06 mm 15% 8 mph 54% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0.04 mm 17% 11 mph 63% 999 mb 0 cm