तेज रफ्तार का कहर से सात साल के प्रिंस की थम गई जिंदगी, मासूम की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा;

छपरा, 05 जुलाई।
तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर एक मासूम की जिंदगी निगल गया। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक की चपेट में आए सात वर्षीय प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। रविवार की शाम को गुस्साए ग्रामीणों द्वारा बनियापुर पुल के समीप एनएच- 331 पर बच्चे का शव रख कर सड़क जाम करने और आगजनी का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा हादसे के जिम्मेदार ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बनियापुर थाने के थानाध्यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम समाप्त हो गया और यातायात सामान्य हो सका।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की देर शाम को बनियापुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से प्यारेपुर गांव निवासी रामप्रसाद का सात वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के पहियों के नीचे आने से मासूम के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गया था। हालांकि स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल घायल बच्चे को रेफरल अस्पताल बनियापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुः खों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख- पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है, जबकि गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों की जान जोखिम में बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने, दोषी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी तथा तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार को ऐसा असहनीय दर्द न झेलना पड़े।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

मढ़ौरा रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, दो टिकट दलाल गिरफ्तार;

चार अर्थियां, एक गांव और अधूरे सपने: भोजपुर सड़क हादसे ने सोनपुर से छीन ली चार जिंदगियां, नवविवाहित दंपति की भी दर्दनाक मौत;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:17 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 31°C
Cloudy
Humidity: 49 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 66%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 8% 7 mph 57% 1013 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 5% 5 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1011 mb 0 cm