जलालपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंडित महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण; कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत;

छपरा:-08 जुलाई(धर्मेंद्र रस्तोगी)बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मंगलवार को सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बाजार पहुंचे। जहां उन्होंने महेंद्र चौक स्थित भोजपुरी लोकगीत एवं पूर्वी धुनों के अमर रचनाकार, स्वतंत्रता सेनानी पंडित महेंद्र मिश्र की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। वहीं जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। माल्यार्पण के बाद नीतीश कुमार ने कुछ समय तक स्थानीय नेताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए। हालांकि उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और किसी भी राजनीतिक सवाल पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।

पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और स्थानीय लोग महेंद्र चौक पर जुटे हुए थे। ढोल- नगाड़ों, पुष्पवर्षा और “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारों के बीच उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा और महेंद्र चौक राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बना रहा। इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, क्षेत्रीय भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, स्थानीय मांझी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक रणधीर कुमार सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पंडित महेंद्र मिश्र के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान मांझी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि मांझी क्षेत्र के लिए यह गौरव की बात है कि बिहार के विकास पुरुष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष स्नेह और मार्गदर्शन इस क्षेत्र को लगातार मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने के साथ- साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। विधायक ने विश्वास जताया कि क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी पूर्व मुख्यमंत्री का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के समर्थकों ने भी उनके समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि इस घटनाक्रम पर नीतीश कुमार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम पूरा कर पटना के लिए रवाना हो गए। पूरे दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

More From Author

दिल्ली में सीजेपी का जोरदार प्रदर्शन से बढ़ी हलचल…आर या पार की लड़ाई के मूड ने सीजेपी,26 हजार केंद्रीय जवान तैनात.. जंतर-मंतर जाने वाली सभी मार्ग अवरुद्ध…दिल्ली की 57 मेट्रो स्टेशन,बिहार की 6 और पूरे देश की 250 ट्रेनें रद्द…पढ़ें पूरी खबर

नहीं रहे नाना पाटेकर..आ गए मेरे मौत का तमाशा देखने…एक मच्छड़ आदमी को हिजड़ा बना देता है… कैसा नाम है काला..सुनकर ही घिन आती है…जैसे अनगिनत डायलॉग हमेशा याद रहेंगे…पढ़ें पूरी खबर

उपमुख्यमंत्री ने सबलपुर कटाव रोधी कार्य का किया निरीक्षण, संसाधनों की कमी दूर कर युद्धस्तर पर काम तेज करने के दिए निर्देश;

वायनाड भूस्खलन: तरैया के युवक का मलबे से मिला शव, सेना ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:32 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 43 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 24%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
2:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 6% 7 mph 51% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 6% 6 mph 57% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm