1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंची महिला के खाते में दिखे 740 करोड़, बैलेंस देखकर बिगड़ी तबीयत नवादा में बैंक खाते में दिखी राशि,तकनीकी गड़बड़ी की आशंका; जांच में जुटा बैंक

नवादा,संवाददाता 11 जुलाई। बिहार के नवादा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के महज 1100 रुपये निकालने सीएसपी पहुंची एक महिला के बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दिखाई देने लगी। खाते का बैलेंस देखकर महिला व सीएसपी संचालक दोनों हैरान रह गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, नवादा शहर के नीम टोला मोहल्ले की रहने वाली रेखा देवी शुक्रवार शाम सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 1100 रुपये की राशि निकालने के लिए पास के सीएसपी केंद्र पहुंची थीं। उनका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में है। निकासी के बाद ट्रांजेक्शन रसीद में उपलब्ध शेष राशि 7,40,68,72,895.78 रुपये करीब 740 करोड़ रुपये दर्ज दिखाई दी। इतनी बड़ी रकम देखकर रेखा देवी को पहले अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। सीएसपी संचालक ने भी मजाक में कहा, “दीदी, आप तो राजा बन गईं।” लेकिन यह सुनकर महिला और अधिक घबरा गई। परिजनों के अनुसार, घटना के बाद वह पूरी रात सो नहीं सकीं, खाना भी नहीं खाया और सदमे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। प्रारंभिक तौर पर बैंक अधिकारियों ने इसे बैंकिंग सिस्टम या तकनीकी त्रुटि माना है। बैंक ने खाते की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि खाते में इतनी बड़ी राशि कैसे प्रदर्शित हुई। बैंक अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

More From Author

बिहार से हरियाणा का सफर हुआ आसान इसी महीने से होगी सरकारी बस सेवा की सीधी शुरुआत,कम किराये में मिलेगा सुरक्षित सफर का आनंद प्रमुख शहरों से चलेगी बसे बिहार-हरियाणा के बीच परिवहन समझौते पर हुआ हस्ताक्षर

🔮 सिंह राशि के जातकों को होगा धन लाभ मिथुन राशि के जातक रखें वाणी को संयमित जाने काशी के विद्वान जानिए कैसा रहेगा 12 जुलाई को आपका आज का दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:22 am, Oct 13, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 48 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 2 mph
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 2% 3 mph 42% 1014 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 9% 7 mph 49% 1013 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 56% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 65% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 2 mph 49% 1015 mb 0 cm