अररिया, 11 सितम्बर (राजेश झा) जिले के दिया होटल सभागार में पोलिजाइम गार्ड डिटर्जेंट पाउडर की व्यापारी मिट का आयोजन हुआ। इसमें अररिया–किशनगंज जिले से सैकड़ों व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता एवं बिहार सरकार के उद्यमी–व्यवसायी आयोग के सदस्य आलोक कुमार भगत, कंपनी के MD दीपक मनोचा और SS हर्ष इंटरप्राइजेज के बबलू भगत।

कंपनी की सेल्स टीम ने व्यापारियों से कहा कि उन्हें बाजार की तुलना में कम रेट पर उच्च क्वालिटी का माल उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गार्ड डिटर्जेंट को छोटे-बड़े बाजारों में सीधा फायदा मिलेगा।
मुख्य अतिथि आलोक कुमार भगत ने अपने संबोधन में कहा
“कंपनी को क्वालिटी से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। व्यापारी तभी मजबूती से खड़े होंगे जब उत्पाद पर जनता का भरोसा होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में GST में बड़े सुधार किए हैं, जिसका सीधा फायदा अब व्यापारी और आम जनता को मिलेगा।
आलोक भगत ने गार्ड डिटर्जेंट को लोकल ब्रांड बताते हुए कहा, “अगर हम लोकल फॉर वोकल के मंत्र को अपनाएंगे तो गार्ड जैसे उत्पाद न सिर्फ बाजार में बुलंदी हासिल करेंगे बल्कि रोजगार और कारोबार को भी नई रफ्तार देंगे।”
अररिया की यह व्यापारी मिट केवल उत्पाद की मार्केटिंग तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह व्यापार और राजनीति के संगम का भी मंच बन गई। एक ओर व्यापारियों ने क्वालिटी और कम रेट के वादे पर भरोसा जताया, वहीं आलोक भगत ने GST सुधार और लोकल फॉर वोकल को व्यापारियों का हथियार बताकर इसे सियासी संदेश में बदल दिया।

