बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘दे कॉल हिम ओजी’, 2 दिन में पार किए 100 करोड़, ‘लोकाह’ की भी ताबड़तोड़ कमाई जारी

नई दिल्ली, 27 सितंबर (अशोक “अश्क”) सिनेमाघरों में इस समय एक से बढ़कर एक फिल्में दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर की भरमार है। खास बात ये है कि पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और अपने जबरदस्त कलेक्शन से दूसरी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है।
पवन कल्याण और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ने रिलीज से पहले ही 21 करोड़ रुपये की प्री-सेल की थी। पहले दिन इसने 63.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन 84.75 करोड़ हो गया।


दूसरे दिन फिल्म ने 19.25 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ 2 दिनों में फिल्म ने 104 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्टरूम कॉमेडी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने अपने पहले हफ्ते में 74 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
8वें दिन फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की कमाई की और अब तक की कुल कमाई 78 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
तेजा सज्जा की एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘मिराई’ ने दो हफ्तों में 84.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
15वें दिन फिल्म ने 57 लाख की कमाई की, जिससे इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 85.07 करोड़ रुपये* हो चुका है।
कल्याणी प्रियदर्शनी की सुपरहीरो फिल्म ‘लोकाह’ ने अपने पहले महीने में शानदार परफॉर्म किया है।
पहले हफ्ते: 54.7 करोड़
दूसरे हफ्ते: 47 करोड़
तीसरे हफ्ते: 27.1 करोड़
चौथे हफ्ते: 13.25 करोड़
30वें दिन की कमाई: 85 लाख
कुल कमाई: 142.90 करोड़ रुपये
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘दे कॉल हिम ओजी’ की तूफानी शुरुआत ने सभी का ध्यान खींचा है, वहीं ‘लोकाह’ ने लंबी दूरी की रेस में खुद को साबित किया है। बाकी फिल्मों ने भी स्थिर प्रदर्शन के साथ सिनेमा प्रेमियों को बांधे रखा है।

More From Author

डुमरांव राज परिवार के महाराजा चंद्र विजय सिंह का निधन, शोक की लहर

राइज एंड फॉल में भावुक हुईं धनश्री वर्मा, अरबाज के जाने से टूटा दिल, छलके आंसू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:31 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 1 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm