बिहार चुनाव 2025: समस्तीपुर में मीडिया मॉनिटरिंग सख्त, भ्रामक खबरों पर तुरंत होगी कार्रवाई

समस्तीपुर, 26 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार जिले में एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमिटी) कोषांग सतर्कता से कार्य कर रही है।


कोषांग के कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि भ्रामक सूचना, पेड न्यूज़ और अपुष्ट दावे तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके।
“मीडिया कोषांग की भूमिका निर्णायक” — रजनीश राय
रविवार को जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में नोडल पदाधिकारी-सह-नज़ारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने में मीडिया कोषांग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि हर खबर, पोस्ट और वीडियो पर पैनी नज़र रखें ताकि किसी भी स्तर पर गलत सूचना प्रसारित न हो।
बैठक में सीडीपीओ, मीडिया समन्वयक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, रोहित कुमार, अनुराग कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन की यह पहल सतर्कता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का मजबूत उदाहरण बनकर उभरी है।

More From Author

पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर को श्रद्धांजलि, समस्तीपुर में आयोजित शोक सभा में उमड़ा जनसैलाब

छठ पूजा के पूर्व बैकुंठपुर में टैंकर से कुचलकर युवक की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:52 am, Sep 28, 2026
temperature icon 26°C
Smoky haze
Humidity: 80 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 0%
Visibility: 8.5 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 5:39 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0.01 mm 8% 8 mph 69% 1009 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 8% 10 mph 60% 1007 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.02 mm 9% 9 mph 60% 1005 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
28°/28°°C 0.01 mm 16% 7 mph 76% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 9% 6 mph 80% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0.01 mm 16% 6 mph 84% 1008 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0.01 mm 16% 6 mph 88% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/28°°C 0 mm 9% 6 mph 81% 1011 mb 0 cm