बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि डॉ. (प्रो.) एन.के. झा बने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

पटना, 27 (सेंट्रल डेस्क) पटना विश्वविद्यालय के अप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. (प्रो.) एन.के. झा को इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन (आईसीए) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। यह चुनाव कर्नाटक की प्रतिष्ठित गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में 19 से 21 दिसंबर के बीच आयोजित 76 वें ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस के वार्षिक अधिवेशन के दौरान संपन्न हुआ।

यह उपलब्धि बिहार के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि डॉ. झा आईसीए के पूर्वोत्तर जोन से निर्वाचित हुए हैं। यह जोन देश का सबसे बड़ा जोन है, जिसमें भारत के लगभग आधे राज्य शामिल हैं। आईसीए के 75 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार है जब इस जोन से किसी प्रतिनिधि ने सेंट्रल पैनल में किसी पद पर जीत दर्ज की है। डॉ. झा का कार्यकाल तीन वर्षों के लिए होगा। डॉ. झा ने इस चुनाव में अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर शानदार जीत दर्ज की है। इससे पूर्व वर्ष 2022 में महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आयोजित 73वें ऑल इंडिया कॉमर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान वे ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर निर्वाचित हुए थे। इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के इतिहास में वे ऐसे प्रथम व्यक्ति हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरी बार इतने बड़े बहुमत से विजय प्राप्त की है।

इस चुनाव में कुल 713 मतों में से डॉ. झा को देशभर से 457 मत प्राप्त हुए, जो शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के बीच उनके प्रति व्यापक विश्वास और सम्मान को दर्शाता है। अपने लंबे शैक्षणिक और प्रशासनिक जीवन में वे पटना विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अकादमिक उत्कृष्टता, संस्थागत विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं।अपनी जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. झा ने कहा,“पिछली जिम्मेदारी की तुलना में इस बार दायित्व कहीं अधिक बड़ा है। मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।”डॉ. झा की इस उपलब्धि से बिहार सहित पूरे देश में खुशी और गर्व का माहौल है। देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं सामाजिक-शैक्षणिक संगठनों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी हैं।इस अवसर पर प्रसिद्ध लेखक एवं ब्रिटिश लिंगुआ के संस्थापक बीरबल झा ने डॉ. (प्रो.) एन.के. झा को बधाई देते हुए कहा,“डॉ. एन.के. झा की यह उपलब्धि न केवल पटना विश्वविद्यालय बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी विद्वत्ता, नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक प्रतिबद्धता ने उन्हें इस सम्मानजनक पद तक पहुँचाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छुएगा।”

More From Author

ठंड 6.6 डिग्री और सियासत उबाल पर: खरमास के बाद नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार तय, दिल्ली से मिला ‘ग्रीन सिग्नल’

जद-यू का मास्टरस्ट्रोक: हर जिले में होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह, संगठन को मिलेगी नई ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:08 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm