
अवैध लॉटरी के जरिए लोगों को रातोरात करोड़पति बनाने वाला एक अभियुक्त को पूर्णिया पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस खेल का मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अपना जाल बिछा चुकी है.बहुत जल्द इस खेल का मास्टरमाइंड भी पुलिस की गिरफ्त में होगा.बताते चलें कि सदर थानाक्षेत्र के अंतर्गत लॉटरी सहित कई अवैध धंधों को अंजाम दिया जाता है. लेकिन धंधा करने वाले ये इतने शातिर होते है कि पुलिस की हर गतिविधि पर 24 घंटे नजर रखकर अपने धंधे को अंजाम देते है.अगर किसी भी तरह पुलिस को इसकी भनक भी लग गई तो तुरंत कुछ दिनों के लिए धंधा बंद कर जिला छोड़ कर निकल जाते है.फिर कुछ दिन शांत रहने के बाद फिर से धंधा चालू.इसी क्रम में
दिनांक 10.05.2026 को गुलाबबाग टी0ओ0पी0 (सदर थाना) के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के क्रम में एक कार सहित कुल 1,03,850 पीस अवैध लॉटरी का टिकट एवं एक मोबाईल को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त मो0 ईमरान आलम, उम्र 25 वर्ष, पिता इंतियाज आलम, सा0 चिमनी बाजार, पूर्णिया सीटी, थाना सदर, जिला पूर्णिया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु छापामारी की जा रही हैं।

