आंधी-बारिश ने थामी रेल की रफ्तार: सिवान-गोरखपुर रेलखंड के गौरी बाजार के पास रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से ओएचई वायर टूटा,कई ट्रेनें डायवर्ट घंटों लेट चली ट्रेनें यात्रियों को भारी परेशानी

गोपालगंज,निज संवाददाता। शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश ने पूर्वोत्तर रेलवे के रेल परिचालन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। गोरखपुर-सीवान रेलखंड पर गौरी बाजार स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक विशाल पेड़ गिर गया,जिससे ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) वायर टूट गया। इसके चलते कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया और यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन के अनुसार,ओएचई वायर क्षतिग्रस्त होने के बाद तकनीकी बाधा उत्पन्न हो गई,जिसके कारण कई ट्रेनों का रूट बदलना पड़ा। 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस, 15652 लोहित एक्सप्रेस, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल तथा 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल को कप्तानगंज-थावे होते हुए सीवान मार्ग से डायवर्ट कर चलाया गया। तेज आंधी के कारण कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। 15028 मौर्य एक्सप्रेस लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से चली, जबकि गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी करीब डेढ़ घंटे विलंबित रही। इसके अलावा 15034 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस और 15566 वैशाली एक्सप्रेस भी लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुईं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मौसम शांत होने के बाद ट्रैक और ओएचई लाइन का निरीक्षण शुरू कर दिया गया। रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि क्षतिग्रस्त वायर को शीघ्र दुरुस्त कर रेल परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा। इधर, ट्रेनों के लेट होने और रूट डायवर्ट किए जाने से यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने रेलवे से समय पर सूचना नहीं मिलने की शिकायत भी की। लगातार खराब मौसम के बीच रेलवे प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एआई चैटबॉट ‘खुशी’ बताएगी टीबी से बचने और ठीक होने का रास्ता, स्वास्थ्य विभाग का नया डिजिटल मिशन शुरू ‘टीबी मुक्त भारत’ ऐप से मरीजों को मिलेगी घर बैठे सहायता

मोकामा विधायक अनंत सिंह के लिए राहत भरी खबर गोपालगंज में दर्ज मामलें की सीआईडी करेंगी जांच,हथियार प्रदर्शन के मामले में मीरगंज थाने में दर्ज हुआ था मामला सरकार ने लिया फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:59 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 46 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 8% 3 mph 51% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm