कुर्बानी के दौरान थम गई सांसें: बकरे की कुर्बानी देते वक्त व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत, मातम में बदली त्योहार की खुशियां पीछले कुर्बानी को उसी जगह पर हुई थी पत्नी की मौत

गोपालगंज,टीएन मिश्रा। जिले के थावे थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव में बकरीद की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं,जब कुर्बानी की रस्म के दौरान बकरे की कुर्बानी कर रहे व्यक्ति की अचानक हार्ट अटैक के कारण उसकी सांसे थम गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा दुबौली गांव निवासी चुल्हाई मियां के (50) वर्षीय पुत्र रबजान मियां है। जानकारी के अनुसार रबजान मियां को मीरअलीपुर गांव में एक परिवार द्वारा बकरे की कुर्बानी देने के लिए विशेष रूप से बुलाया गया था। वह पूरी तरह सामान्य अवस्था में थे और कुर्बानी की तैयारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जैसे ही उन्होंने कुर्बानी की रस्म पूरी करने के लिए हाथ में हथियार उठाया,अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग तुरंत उन्हें संभालने और इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक,रबजान मियां की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। त्योहार के दिन हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना को लेकर सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परिजनों के अनुसार, पिछले वर्ष भी इसी स्थान पर कुर्बानी के दौरान रबजान मियां की पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। लगातार दूसरे साल एक ही परिवार में इस तरह की दर्दनाक घटना होने से गांव के लोग स्तब्ध हैं और इसे बेहद दुखद संयोग मान रहे हैं। फिलहाल गांव में इस घटना की चर्चा जोरों पर है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए हैं।

More From Author

भारत-नेपाल सीमा पर केंद्र की नजर:धारचूला पहुंचे गृह राज्य मंत्री सुरक्षा तंत्र की परखी मजबूतीकाली नदी झूला पुल से बीओपी तक गृह राज्य मंत्री ने लिया सीमा सुरक्षा का फीडबैक

सावधान…भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल अब नहीं रहा सुरक्षित… पशुपतिनाथ जा रहे बिहार के श्रद्धालुओं के साथ नेपाल में बदसलूकी, रोटी-बेटी के रिश्ते में दरार…पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:59 pm, Oct 13, 2026
temperature icon 29°C
Cloudy
Humidity: 59 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 77%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 6% 6 mph 57% 1014 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
26°/26°°C 0 mm 4% 4 mph 60% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 63% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 5% 2 mph 68% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 2 mph 66% 1016 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 1 mph 50% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 1% 5 mph 40% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 2% 7 mph 53% 1011 mb 0 cm