जिस पुलिस को शराब पकड़ने की जिम्मेदारी थी… वही कर रहे थे शराब की तस्करी…पूर्व में जदयू विधायक की सुरक्षा गार्ड में भी तैनात था जवान…जिस जिले में थी तैनाती,उसी जिले की पुलिस ने किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी खबर

गोपालगंज,टीएन मिश्रा। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां कानून की रक्षा करने की शपथ लेने वाले जवान ही उसके उल्लंघन में पकड़े गए। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार से 333 लीटर शराब बरामद करते हुए दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार व राहुल कुमार के रूप में हुई है,जो वर्तमान में बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर गोपालगंज में ही तैनात हैं। जिसमें राहुल कुमार का प्रतिनियोजन डीआईयू में था,जबकि अमित कुमार पहले एक जेडीयू विधायक के अंगरक्षक रह चुके हैं और फिलहाल कुचायकोट डायल 112 में तैनात थे। पुलिस के अनुसार, दोनों जवान ड्यूटी खत्म करने के बाद निजी वाहन से उत्तर प्रदेश से शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश कर रहे थे। गोपालपुर थाना की टीम नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी,इसी दौरान कोटनरहवा गांव के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद होते ही पुलिस भी चौंक गई,जब दोनों आरोपियों की पहचान अपने ही विभाग के जवानों के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अमित कुमार का विवादों से पुराना संबंध रहा है। वह पूर्व में हर्ष फायरिंग के एक मामले में निलंबित भी हो चुका है।अब शराब तस्करी में उसकी संलिप्तता ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है,ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी।
घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून के रक्षक ही नियमों की अनदेखी करने लगें,तो व्यवस्था पर आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। हालांकि जदयू विधायक ने कुछ दिन पहले सुरक्षा गार्ड के चरित्र की शंका पर उसे अपने यहां से लिखित रूप से हटा दिया था।

More From Author

सम्राट सरकार की पहली बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर…राज्यकर्मियों का बढ़ा DA 01 जनवरी से लागू…कई जिलों में ग्रामीण एसपी की होगी तैनाती

दिल्ली के बस में हुई गैंगरेप मामले में आया बिहार कनेक्शन…सड़क से लेकर सत्ता तक मच गया बवाल… सवाल…डिजिटल इंपाउंड होने के बाबजूद सड़क पर कैसे दौड़ रही थी बस..किसके संरक्षण में चल रही थी बस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:33 pm, Jul 15, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.04 mm 8% 4 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 4% 4 mph 56% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.23 mm 25% 6 mph 52% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.04 mm 9% 7 mph 43% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.1 mm 15% 8 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0.09 mm 10% 8 mph 47% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 54% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm