दिल्ली के बस में हुई गैंगरेप मामले में आया बिहार कनेक्शन…सड़क से लेकर सत्ता तक मच गया बवाल… सवाल…डिजिटल इंपाउंड होने के बाबजूद सड़क पर कैसे दौड़ रही थी बस..किसके संरक्षण में चल रही थी बस

14 मई 2016,सेंट्रल डेस्क,नई दिल्ली। दिल्ली के रानी बाग इलाके में हुए गैंगरेप मामले में अब बिहार कनेक्शन सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। खुलासा हुआ है कि जिस बस में यह वारदात हुई,वह बिहार के गोपालगंज जिले से रजिस्टर्ड थी। जबकि नियमों के खिलाफ दिल्ली में संचालित की जा रही थी।
परिवहन विभाग की जांच में सामने आया है कि बस ‘साईं दृष्टि प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम पर पंजीकृत है। बस के मालिक की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के रामपुर सदौवा गांव निवासी हैप्पी मल्होत्रा के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार बस पर परमिट,इंश्योरेंस और ओवरलोडिंग समेत कई उल्लंघनों के चलते करीब 4 लाख फाइन लगाया गया था। इसमें से केवल 1 लाख रुपये जमा किए गए। जबकि लगभग 3 लाख रुपये अब भी बकाया है। बकाया राशि के कारण बस को डिजिटल रूप से इंपाउंड कर दिया गया था,यानी उसे सड़क पर चलाने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद कथित सेटिंग के जरिए बस का संचालन जारी रहा।
-जाने क्या है,पूरा मामला
पीड़िता के अनुसार,सोमवार की रात वह काम से लौट रही थी और सरस्वती विहार बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक निजी बस वहां रुकी, जिसमें बस मौजूद लोगों ने उसे जबरन खींच लिया। आरोप है कि बस में मौजूद चालक और कंडक्टर ने पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। रूट बदलकर घुमाते रहे बस
पीड़िता ने बताया कि बस रानी बाग से नांगलोई तक विभिन्न इलाकों में घूमती रही और इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी की गई। बाद में आरोपियों ने उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए।
-सीसीटीवी से हुई पहचान,आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही रानी बाग थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बस की पहचान कर ली। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की विधिवत जांच चल रही है।

More From Author

जिस पुलिस को शराब पकड़ने की जिम्मेदारी थी… वही कर रहे थे शराब की तस्करी…पूर्व में जदयू विधायक की सुरक्षा गार्ड में भी तैनात था जवान…जिस जिले में थी तैनाती,उसी जिले की पुलिस ने किया गिरफ्तार..पढ़ें पूरी खबर

सम्राट सरकार के सामने बड़ी चुनौती…2017 बैच के दरोगा बने 2009 बैच वाले दरोगा के अधिकारी…पढ़ें प्रमोशन का अजब खेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:08 pm, Jul 15, 2026
temperature icon 32°C
Mist
Humidity: 75 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 17 mph
Wind Gust: 22 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.04 mm 8% 4 mph 51% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 4% 4 mph 56% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.23 mm 25% 6 mph 52% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0.04 mm 9% 7 mph 43% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/38°°C 0.1 mm 15% 8 mph 42% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0.09 mm 10% 8 mph 47% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 6% 12 mph 54% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 7% 12 mph 61% 1001 mb 0 cm