टोपोलैंड मुद्दे पर सोनपुर रहा बंद,जनता कर्फ़्यू’को मिला ऐतिहासिक समर्थन भूमि अधिकार,मुआवजा व जमीन रजिस्ट्री पर रोक के खिलाफ व्यापारियों व आमजन ने दिखाई दुकाने बंद कर एकजुटता

छपरा,निज संवाददाता। टोपोलैंड संघर्ष समिति, सोनपुर के आह्वान पर सोमवार को आयोजित ‘जनता कर्फ़्यू’ को सोनपुर की जनता का अभूतपूर्व और ऐतिहासिक समर्थन मिला है। भूमि अधिकार,उचित मुआवजा,टोपोलैंड विवाद, जमीन की रजिस्ट्री पर लगी रोक, दाखिल-खारिज एवं रसीद नवीकरण जैसे जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित इस शांतिपूर्ण जनआंदोलन में नगर के व्यापारियों, भू-स्वामियों,युवाओं,महिलाओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने खुद शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। सुबह से ही जनता कर्फ़्यू के दौरान सोनपुर नगर के महेश्वरी चौक से लेकर रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर मार्केट,गोला मंडी सहित प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। बंद के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का आवागमन भी काफी कम देखने को मिला। यहां तक कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं को दुकानें बंद रहने के कारण फूल,प्रसाद एवं अन्य पूजन सामग्री खरीदने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
-जनता के इस व्यापक समर्थन से संघर्ष को मिली नई ऊर्जा और मजबूती
टोपोलैंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष बिनोद सम्राट और समिति के सक्रिय सदस्यों में सुधीर सिंह, बीरेंद्र शर्मा,भरत सिंह,पवन शर्मा, व डॉ. आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह केवल एक बंद नहीं, बल्कि सोनपुर की जनता की लोकतांत्रिक चेतना, अधिकारों के प्रति जागरूकता और न्याय की सामूहिक मांग का सशक्त संदेश है। जनता के इस व्यापक समर्थन ने संघर्ष को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की है। बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर,गज- ग्राह चौक, शहीद महेश्वर चौक,पीएनबी बैंक चौक, रजिस्ट्री बाजार, सोनपुर स्टेशन चौक तथा गोला बाजार सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। पूरे दिन बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।
-जनता का विश्वास और सहयोग ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी शक्ति:
समिति के महामंत्री सह मीडिया प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सोनपुर की जागरूक जनता, व्यापारिक समुदाय, सामाजिक संगठनों तथा समिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही इस आंदोलन की सबसे बड़ी शक्ति है।
-समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन और सरकार जल्द ही टोपोलैंड एवं जमीन निबंधन से जुड़े मुद्दों का न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करेगी। इस सफल अभियान को जन- जन तक पहुंचाने और व्यवस्थित रूप से संचालित करने में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से कुणाल सिंह चौहान, अभिमन्यु सिंह ‘टुनटुन’, जितेंद्र सिंह, अधिवक्ता नवल कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह,पंकज सिंह,बड़े सिंह, राहुल प्रताप सिंह एवं मनोज तिवारी सहित अनेक साथियों के सक्रिय सहयोग से यह जनआंदोलन ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सका।

More From Author

जान देकर चुकानी पड़ी गवाही की कीमत,सारण में दोहरे हत्याकांड के अहम गवाह को गोलियों से भूना, सड़क पर फूटा जनाक्रोश,जांच में जुटी एसआईटी

आस्था संकल्प व श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ बैकुंठपुर में आयोजित अखंड अष्टयाम सूबे के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के जीत की थी मन्नत सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्ति से सराबोर हुए भक्तगण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:55 am, Oct 13, 2026
temperature icon 32°C
Sunny
Humidity: 44 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 6%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:47 am
Sunset: 5:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 2% 4 mph 42% 1013 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 12% 7 mph 53% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 58% 1014 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 3% 4 mph 61% 1015 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 4% 3 mph 65% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 4% 3 mph 66% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 2% 2 mph 49% 1015 mb 0 cm