
गोपालगंज संवाददाता। जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बनकटी स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर परिसर में ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में आयोजित शुभ अखंड अष्टयाम श्रद्धा,भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन के प्रमुख कर्ता रेवतीथ निवासी बसंत किशोर सिंह ‘चुन्नू सिंह’ एवं उनके भतीजे अभिनव सिंह रहे। यह अखंड अष्टयाम बैकुंठपुर के विधायक एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की जीत की मन्नत पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। बीते शुक्रवार को स्टेट हाइवे -90 स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अष्टयाम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शिक्षा मंत्री श्री तिवारी उनकी धर्मपत्नी सबिता तिवारी ने सपत्नीक वैदिक विधि से संकल्प लेकर पूजा-अर्चना की। समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री ने विधिवत पूजन, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मां कामाख्या देवी एवं प्रभु श्रीराम से बैकुंठपुर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम प्रभु श्रीराम को अपने मन में बसाएं। उन्होंने बच्चों, युवाओं और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करें और जीवन मूल्यों को अपनाकर विकसित एवं वैभवशाली भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंन बैकुंठपुर के विकास और जनकल्याण के लिए फिर एक बार संकल्प की बात दोहराई।
-सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक आर्यन बाबू ने बांधा शमां श्रद्धालु हुए सराबोर
अष्टयाम के समापन समारोह में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्यन बाबू, जूही और रघुनन्दन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया आर्यन बाबू ने जिय-जिय हो बिहार के लाला,चल बैकुंठपुर घुमाय द,थावे के दर्शन कराई द,भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्रीबरम बोलेगा आदि गीतों से जहां श्रोताओं का मन मोहा वही बैकुंठपुर का छोटा कलाकार रघुनंदन ने अपनी कलाकारी का दम दिखाया। बैकुंठपुर का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा व सामाजिक एकजुटता का प्रेरक संदेश देकर संपन्न हुआ
-जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अष्टयाम में कई विधायक पूर्व मंत्री व एनडीए के प्रभावशाली जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सदर विधायक सुभाष सिंह,गोरियाकोठी विधायक देवेश सिंह, पूर्व मंत्री व हथुआ विधायक रामसेवक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी,जदयू जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मार्कंडेय राय शर्मा, भड़कुईया मठाधीश रितेश दास,संतोष कुंवर,अजय तिवारी,वकील गोल्डन सिंह, आरएम पब्लिक स्कूल के निदेशक विकास सिंह सहित हजारों श्रद्धालू उपस्थित रहे।

