नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र बनाकर टेलीग्राम से ठगी करने वाले गिरोह के 4 और सदस्य गिरफ्तार, कुल 5 की हुई अभी तक गिरफ्तारी

मुजफ्फरपुर, निज संवाददाता। मुजफ्फरपुर पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के माध्यम से अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 मई 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालू घाट वार्ड संख्या-17 स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी की गई थी। यहां से नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर टेलीग्राम के जरिए ठगी करने के आरोप में मुजफ्फरपुर के जजुआर थाना के मनीष झा को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया था। इस संबंध में सिकंदरपुर थाना कांड संख्या-108/26 दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश मिश्रा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में जिला आसूचना इकाई और सिकंदरपुर थाना पुलिस को भी शामिल किया गया। मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर लगातार जांच के दौरान 13 जून 2026 को पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हर्ष,अमन कुमार,कन्हैया कुमार उर्फ मानव सभी थाना-नगर तथा हर्ष कनौजिया थाना- सिकंदरपुर के रूप में हुई है। सभी आरोपी मुजफ्फरपुर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ और आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार,गिरोह टेलीग्राम के माध्यम से परीक्षार्थियों को फर्जी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का झांसा देता था और स्कैनर/ऑनलाइन भुगतान के जरिए रकम वसूलता था। ठगी से प्राप्त राशि पहले से गिरफ्तार आरोपी मनीष झा तक पहुंचाई जाती थी। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: 6 बार के विधायक और पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस

पति के कथित संबंधों से परेशान विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ी,घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा,पुलिस ने सुरक्षित उतारा जिले में टॉवर पर चढ़ने का पांचवा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:33 am, Sep 22, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 56 %
Pressure: 1008 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 98%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
11:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 11% 4 mph 55% 1006 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 53% 1004 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1004 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 5 mph 62% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 50% 1007 mb 0 cm