बक्सर में प्रतिभाओं का धमाका! तीन दिन में 1,229 प्रतिभागियों का पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन परीक्षा संपन्न

बक्सर, 02 दिसम्बर (विक्रांत) राजकीय पॉलिटेक्निक, बक्सर द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित)–2025 एवं सर सी. वी. रमण प्रतिभा खोज परीक्षा (विज्ञान)–2026 का तीन दिवसीय ऑनलाइन आयोजन 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर 2025 तक अभूतपूर्व सफलता के साथ सम्पन्न हुआ।

कुल 10 सत्रों में चले इस आयोजन में 1,479 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1,229 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कर अपनी प्रतिभा का दमदार परिचय दिया। 83.10% की उत्साहजनक उपस्थिति ने यह साबित कर दिया कि गणित और विज्ञान के प्रति छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।परीक्षा संचालन पूरी तरह सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और तकनीकी रूप से त्रुटिरहित रहा। संपूर्ण जिम्मेदारी नोडल अधिकारी एवं व्याख्याता (गणित) श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में निभाई गई। सभी सत्र ऑनलाइन परीक्षा-मानकों के अनुरूप सम्पन्न हुए और किसी प्रकार की तकनीकी बाधा नहीं आई।नोडल अधिकारी ने सफल संचालन के लिए केन्द्र अधीक्षक श्रीमती दीपू कुमारी, श्री अंशुमान सिंह, परीक्षा समन्वयक श्री अश्विनी कुमार सहित समस्त व्याख्याताओं एवं स्टाफ के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। सभी के सामूहिक प्रयास से परीक्षा अनुशासित, पारदर्शी व उत्कृष्ट वातावरण में सम्पन्न हो सकी।प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक बक्सर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभा खोज परीक्षाएँ छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और शोध प्रवृत्ति को बढ़ावा देती हैं, जो भविष्य के नवप्रवर्तकों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

More From Author

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, हर्षौल्लास के साथ मनाया गया प्रथम राष्ट्रपति का जन्मदिन

बक्सर में युवा महोत्सव 2025 का आयोजन, GEC में विज्ञान और संस्कृति का महाकुंभ शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
12:13 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 37°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 50%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 pm
temperature icon
45°/45°°C 0 mm 1% 8 mph 17% 996 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 1% 7 mph 16% 995 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
37°/42°°C 0 mm 1% 12 mph 28% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 9 mph 48% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 3% 9 mph 56% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 1% 6 mph 34% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 7 mph 24% 997 mb 0 cm