
पटना,25 अक्तूबर (सेंट्रल डेस्क) बिहार के लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर आजकल जिला मुख्यालयों से लेकर प्रखंड मुख्यालय व ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ी हुई है।
पूजा सामग्री से लेकर खरीदारों व विक्रेताओं से बाजारों की रौनक बढ़ गई है। शनिवार से नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले इस लोक महाआस्था के पर्व को लेकर गांव के बाजार से शहर तक गुलज़ार हो गया है। हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटी हुई है। खासकर छठ में इस्तेमाल होने वाले बांस से बने सूप दौरा की बिक्री जोर पकड़ चुकी है। शुक्रवार की सुबह से दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
इस बार बाजार में बांस से बने सूप और दौरा की कीमत दो सौ से लेकर तीन सौ रुपये तक पहुंच गई है। वही इसके अलावा छठ पूजा में चढ़ाए जाने वाले ईख,केला,नारियल,फल,सिंघाड़ा, सुथनी हल्दी शरीफा नींबू गागल अलता पान पत्ता लौंग इलाइची सुपारी और मिट्टी के दियों की खूब बिक्री हो रही है। बाजारों में बढ़ती भीड़ और उत्साह से यह साफ झलक रहा है कि सूबे में लोक आस्था का यह महापर्व पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाने की तैयारी है।
पटना,वैशाली छपरा मुजफ्फरपुर बेगूसराय समस्तीपुर लखीसराय बांका भागलपुर जमुई अररिया किशनगंज पूर्णिया दरभंगा सीतामढ़ी मोतिहारी बेतिया गोपालगंज सीवान रोहतास औरंगाबाद गयाजी नालन्दा नवादा सहित सभी जिला मुख्यालयों में इस लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा अर्चना व्रत में जुट गए हैं। सूर्य आराधना के इस महापर्व को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

