हथियार इतने थे कि कहीं भी कोहराम मचाने के लिए काफी थे…पढ़ें अपराधियों के मनसूबों को विफल करती पूर्णिया पुलिस

पूर्णिया:-12 मई(राजेश कुमार झा)पूर्णिया पुलिस की कड़ी चौकसी और प्रतिदिन सघन वाहन चेकिंग अभियान ने जिले में एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही इनकी मंशा को विफल कर दिया. वरना गिरफ्तार 8 अभियुक्त जिले में कोहराम मचाने के लिए अपनी योजना बना चुके थे.बताते चलें कि आज दिनांक 12.05.2026 को डंगराहा ओ0पी0 (बायसी थाना) के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने पश्चिम बंगाल से कई बड़े अपराधी गिरोह पूर्णिया आ रहे है.सूचना मिलते ही पूर्णिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई.पूर्णिया पुलिस बंगाल से बिहार घुसने के सभी रास्तों पर जाल बिछा दी.अब पूर्णिया पुलिस को सिर्फ उन अपराधियों के आने का इंतजार करने लगी.तभी अचानक से पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन मोटरसाइकिल पर सवार बायसी की तरफ घुस रहे है. सूचना मिलते ही पूर्णिया पुलिस डांगराहा पुल के आसपास अपना जाल बिछा दिया.उसके बाद तीन मोटरसाइकिल को आते देख रुकने का इशारा किया. तीनों मोटरसाइकिल पर सवार 8 लोग को उतरते ही पुलिस ने चारों तरफ से ऐसी घेराबंदी बनाई कि कोई भी हिल नहीं सका.जांच के दौरान 03 मोटरसाईकिल सहित 02 पिस्टल,01 देशी कट्टा,13 जिंदा कारतूस एवं 08 मोबाईल को जप्त करते हुए 08 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार.गिरफ्तार अभियुक्त 1.नैयर, उम्र 45 वर्ष,पिता हबीब,सा0 मड़वा, वार्ड नं0-12 2.अनसर राजा, उम्र 25 वर्ष, पिता मोहिजुउद्दीन, सा0 चरैया, वार्ड नं0-07 3. मो0 शौकत, उम्र 22 वर्ष, पिता अख्तर हुसैन, सा0 खपड़ा, वार्ड नं0-01 4.ललन कुमार, उम्र 31 वर्ष, पिता प्रमोद कुमार गुप्ता, सा0 नवाबगंज, वार्ड नं0-04 5.लव कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता लालचंद यादव, सा0 बकहरिया, वार्ड नं0-02 पांचों थाना बायसी, जिला पूर्णिया 6.रबनी यादव, उम्र 22 वर्ष, पिता कालीपद यादव,सा0 बालुगंज,वार्ड नं0-17 7.मो0 तमन्नु, उम्र 34 वर्ष,सा0 बालुगंज, वार्ड नं0-16 दोनों थाना बलरामपुर,जिला कटिहार 8.नुर आलम,उम्र 35 वर्ष, पिता शेख शैफुल,सा0 बरासोहार,थाना करणदिग्घी, जिला उत्तर दिनाजपुर पं0बं0 को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

More From Author

सहयोग शिविर के लिए सहयोग पोर्टल और डायल 1100 का लोकार्पण… महीनों का झंझट और मिनटों में निपटारा…जिले में अब तक 1400 आवेदन में तकरीबन 200 का निपटारा…पढ़ें पूरी खबर

याद रहे 14 मई को शाम 7 बजे 10 मिनट के लिए पूरे जिले की बिजली पूरी तरह बंद रहेगी…इनवर्टर या जेनरेटर कुछ भी नहीं चलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:43 pm, Sep 27, 2026
temperature icon 27°C
Smoky haze
Humidity: 76 %
Pressure: 1006 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 5%
Visibility: 6.9 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 5:40 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 9% 5 mph 79% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 10% 6 mph 83% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 12% 6 mph 89% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/27°°C 0 mm 10% 7 mph 83% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0.01 mm 10% 8 mph 66% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 59% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0.01 mm 13% 5 mph 64% 1005 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 19% 5 mph 73% 1007 mb 0 cm