सहयोग शिविर में 80 प्रतिशत आवेदनों का हुआ निष्पादन..आमजनों ने कहा..अब कार्यालयों का चक्कर से मिली मुक्ति

पूर्णिया:-19 मई (राजेश कुमार झा)अंजनि कुमार उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा एवं निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों के साथ जनगणना कार्य,पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण, किसान पंजीकरण एवं सहयोग शिविर के अद्मतन कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन महानंदा सागर पूर्णिया में आहूत की गई।

प्रगति संतोषजनक पाया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा पंचायतवार की गई.समीक्षा के क्रम में पाया गया कि मंगलवार के सहयोग शिविर में प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या 3348 है जिसमें ऑन स्पॉट 2435 आवेदनों का निष्पादन किया गया है.जिसमें 40 आवेदनों को अस्वीकृत तथा 873 आवेदन प्रक्रियाधीन है.

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त आवेदनों तथा निष्पादित आवेदन एवं लंबित तथा प्रक्रियाधीन आवेदनो का निष्पादन विभाग द्वारा निर्धारित एस०ओ० पी के अनुरूप ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें.

किसान पंजीकरण की कार्य प्रगति की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की 20 मई 2026 को आयोजित होने वाले किसान कैम्प की सभी आवश्यक तैयारियों के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप किसानों का पंजीकरण कार्य विभागीय एस०ओ०पी के अनुरूप शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित करेंगे.

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य विभागीय एस ओ पी के अनुरूप हर हालत में पूरा करना सुनिश्चित करें.

बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच,विधि व्यवस्था,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला कृषि पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

More From Author

भागने की फिराक में था आरोपी नंदन यादव… गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग… जवाबी कारवाई में मारी गोली…120 से ज्यादा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कारवाई तय…वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार…पढ़ें पूरी खबर

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

धमदाहा में चल रही मिनी गन फैक्ट्री की सूचना बंगाल एसटीएफ को कैसे मिली… पढ़ें पूरी खबर

दवा दुकानों के हड़ताल की जानकारी नहीं होने से मरीज हालाकान और परिजन परेशान…डॉक्टर तो दिखा लिये,लेकिन दवा नहीं ले सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:15 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 33°C
Patchy rain nearby
Humidity: 57 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 88%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.04 mm 10% 2 mph 57% 1004 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0.03 mm 14% 4 mph 63% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm