धमदाहा में बदला समीकरण: सशक्त स्थायी समिति चुनाव में तीन नए चेहरे विजयी,मीरगंज में पुराने सदस्यों की निर्विरोध वापसी

पूर्णिया,निज संवाददाता। शुक्रवार को धमदाहा नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव में तीन नए चेहरों ने जीत दर्ज कर नगर पंचायत की राजनीति में नया समीकरण बना दिया। वहीं मीरगंज नगर पंचायत में पूर्व सदस्य निर्विरोध चुने गए। धमदाहा नगर पंचायत के कुल 23 वार्ड पार्षदों में से 20 पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जबकि 3 सदस्य अनुपस्थित रहे। सशक्त स्थायी समिति की तीन सीटों के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। मुकाबला पूर्व सदस्य विनय कुमार सिंह, नंदन पंडित और कुमुद रजक के साथ नए प्रत्याशी विजय कुमार शाह, दीपक कुमार और जितेंद्र कुमार के बीच हुआ। मतगणना के बाद विजय कुमार शाह को 13 मत, दीपक कुमार को 12 मत तथा जितेंद्र कुमार को 11 मत प्राप्त हुए। वहीं विनय कुमार सिंह, नंदन पंडित और कुमुद रजक को 7-7 मत मिले। चुनाव में 2 मत रद्द भी घोषित किए गए। इस प्रकार विजय कुमार शाह, दीपक कुमार और जितेंद्र कुमार को विजयी घोषित किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई।
-मीरगंज नगर पंचायत में निर्विरोध चुनाव
इधर, मीरगंज नगर पंचायत के सामुदायिक भवन में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। निर्वाचन पदाधिकारी सिलिमा कुमारी तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी देवव्रत नंदन रजक की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान तीन सदस्यों ने नामांकन दाखिल किया, लेकिन उनके विरोध में किसी अन्य सदस्य ने पर्चा दाखिल नहीं किया। इसके बाद तीनों पूर्व सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाची पदाधिकारी सिलिमा कुमारी ने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई गई तथा किसी प्रकार का विरोध या विवाद सामने नहीं आया।

More From Author

बेला सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई,6.56 लाख नेपाली मुद्रा के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमहिंद्रा वीरो वाहन जब्त भीमनगर ले जाई जा रही थी नेपाली करेंसी, 56 वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूचना पर की कार्रवाई

सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस का कहर:सेंटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों की दम घुटने से मौतएक मजदूर को बचाने के लिए एक-एक कर टैंक में उतरे तीन साथी भी हुए बेहोश, ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर निकाला बाहर,डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नाव हादसा: गंडक पार कर खेत में दादी के साथ काम करने जा रही तीन बेटियां गंडक में लापता छह लोग नाव थे सवार,तीन ने तैर कर बचाई जान रेस्क्यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित

एआई चैटबॉट ‘खुशी’ बताएगी टीबी से बचने और ठीक होने का रास्ता, स्वास्थ्य विभाग का नया डिजिटल मिशन शुरू ‘टीबी मुक्त भारत’ ऐप से मरीजों को मिलेगी घर बैठे सहायता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:47 pm, Sep 22, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 47 %
Pressure: 1003 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 31%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.01 mm 10% 3 mph 54% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0.04 mm 12% 3 mph 59% 1005 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 11% 4 mph 66% 1004 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0.19 mm 29% 4 mph 70% 1003 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0.04 mm 20% 3 mph 69% 1006 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
34°/35°°C 0.01 mm 11% 9 mph 53% 1006 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/35°°C 0.09 mm 15% 7 mph 50% 1003 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.02 mm 16% 8 mph 59% 1002 mb 0 cm