बाल्मीकीनगर में भाजपा का महा प्रशिक्षण अभियान शुरू,संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने दिया अनुशासन और सेवा का मंत्र दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान में जुटे भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता

बाल्मीकीनगर/गोपालगंज निज संवाददाता। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ शनिवार को बाल्मीकीनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जहां गोपालगंज भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि के नेतृत्व में आयोजित इस दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान में पार्टी के विधायक,पूर्व सांसद, विधान पार्षद,पूर्व विधान पार्षद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला पदाधिकारी,विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन,संयम और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। भीखूभाई दलसानिया ने कार्यकर्ताओं को सीखने की निरंतर इच्छा,दायित्वबोध,सरलता, सादगी,शालीनता,स्थिरता, स्वाभिमान और सेवा भावना को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में संवाद की प्रभावी शैली होनी चाहिए। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को अनुभव प्रदान करते हैं,जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और वे संगठन को नई दिशा देने में सक्षम बनते हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही रामराज्य, कल्याणकारी राज्य तथा सुख-समृद्धि के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर राम ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यों में सक्रिय भागीदारी से कार्यकर्ता की कार्यक्षमता, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा संगठन और उसके नेतृत्व ने उन्हें विधायक से मंत्री बनने तक का अवसर प्रदान किया। वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद जनक राम ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया और आधुनिक संचार तकनीकों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण अभियान के पहले दिन प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, मंत्री नंद किशोर राम, पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद जनक राम, विधान पार्षद राजीव कुमार,पूर्व विधान पार्षद आदित्य नारायण पांडेय,पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय तथा पूर्व विधायक कुसुम देवी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। दो दिवसीय इस महा प्रशिक्षण अभियान में प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं के विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें संगठन विस्तार, विचारधारा, सुशासन, सोशल मीडिया प्रबंधन तथा जनसंपर्क जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

More From Author

हरियाणा से दबोचा गया था 50 हजार का इनामी आकाश, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर झोंकी गोली एनकाउंटर में दोनों पैरों में लगी गोली,पटना रेफर;हत्या लूट रंगदारी सहित दर्जनों मामलों में वांछित

बेऊर जेल में रची गई थी करीमगंज के पीएमजे ज्वेलर्स लूटकांड की पूरी साजिश…11 राज्यों में 42 से अधिक सोना लूटकांड का किंगपिन सुबोध को तेलंगाना ले गई पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:34 pm, Aug 6, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 74 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 65%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:18 am
Sunset: 6:32 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.1 mm 24% 6 mph 78% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.09 mm 22% 7 mph 80% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0.02 mm 12% 11 mph 72% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0.02 mm 13% 13 mph 57% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0.02 mm 14% 12 mph 55% 998 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
33°/33°°C 0 mm 8% 11 mph 58% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 7% 10 mph 65% 999 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 15% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm