बीपीएससी में सफलता पाकर निधि और सौरभ ने किया धमदाहा का नाम रोशन

Oplus_16908288

धमदाहा/पुर्णिया:-21 जून (संतोष झा)धमदाहा की एक बेटी और एक बेटे ने बीपीएससी में सफलता प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों की सफलता पर धमदाहा वासी गर्व महसूस कर रहे हैं।
धमदाहा प्रखंड की ठाढ़ी राजो पंचायत अंतर्गत नंदग्राम निवासी किसान गणेश प्रसाद यादव और अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में एएनएम पद पर पदस्थापित रीता कुमारी की चार बच्चों में सबसे छोटी पुत्री निधि कुमारी ने बीपीएससी में 802वीं रैंक प्राप्त कर सहायक योजना पदाधिकारी के पद पर चयन पाया है।
निधि की प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय नंदग्राम से हुई। उन्होंने मैट्रिक उच्च विद्यालय धमदाहा से, इंटर बीएनसी कॉलेज से और ग्रेजुएशन श्री अरविंद महिला कॉलेज पटना से किया। निधि को यह सफलता पांचवें प्रयास में मिली है। वह नेट क्वालिफाई भी हैं। निधि अभी पढ़ाई जारी रखते हुए यूपीएससी क्रैक कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना रखती हैं। वहीं धमदाहा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी किसान प्रकाश राय उर्फ किरण राय और गृहणी विभा देवी के छोटे पुत्र सौरभ कुमार ने बीपीएससी में 1414वीं रैंक लाकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। सौरभ ने वर्ष 2017 में मैट्रिक और 2019 में इंटर की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णिया से पास की। ग्रेजुएशन किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से और पीजी भी दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। वर्तमान में वह जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस में पीएचडी कर रहे हैं। उन्हें 2025-2030 सत्र के लिए एसआरएफ मिला है। सौरभ का भी सपना प्रशासनिक अधिकारी बनने का है।

More From Author

विराटनगर में सनातन समन्वय का ऐतिहासिक महाकुंभ: किरात-बौद्ध-हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकात्मता,समरसता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश

जिले को नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त के साथ-साथ फ्रेंडली पुलिस होगी मेरी पहली प्राथमिकता.. बिफोरप्रिंट डिजिटल के साथ शौर्य सुमन(एस एस पी, (पूर्णिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:10 am, Sep 22, 2026
temperature icon 30°C
Partly Cloudy
Humidity: 62 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 27%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:38 am
Sunset: 5:46 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 12% 2 mph 56% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 8% 5 mph 54% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 3% 4 mph 55% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 4% 4 mph 61% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 8% 6 mph 63% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 66% 1005 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 7% 6 mph 72% 1005 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 5% 7 mph 65% 1007 mb 0 cm