GST में बड़े बदलाव की तैयारी, केवल 5% और 18% स्लैब पर फैसला संभव

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (अशोक “अश्क”) जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक बुधवार से शुरू हो रही है, जिसमें वर्तमान 12% और 28% के स्लैब हटाकर केवल 5% और 18% के दो टैक्स स्लैब लागू करने पर मुहर लग सकती है। राज्यों के मंत्रियों के समूह ने इस प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।


इस फैसले से कई सामान्य उपयोग की चीजें अब 12% की बजाय 5% जीएसटी स्लैब में आ जाएंगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। हालांकि, कारों और अल्ट्रा लग्जरी गुड्स पर टैक्स को लेकर अब भी मतभेद बने हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ राज्यों ने सुझाव दिया है कि 40 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 18% टैक्स लगाया जाए, जबकि केंद्र सरकार इन्हें 5% टैक्स के तहत रखना चाहती है। अब इस मुद्दे पर काउंसिल में चर्चा होगी।
लग्जरी वस्तुओं के लिए 40% का स्पेशल टैक्स रेट प्रस्तावित किया गया है, जिसमें सिगरेट, पान मसाला, और बड़ी कारें शामिल हैं। एंट्री लेवल कारों को 28% से घटाकर 18% स्लैब में लाया जा सकता है। इसके अलावा, टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज जैसी वस्तुओं को भी 18% स्लैब में शामिल करने की योजना है।
वहीं, 2500 रुपये से अधिक के रेडीमेड कपड़े और जूते को 12% से बढ़ाकर 18% टैक्स स्लैब में डाला जा सकता है।
SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी दरों में बदलाव से लगभग 85,000 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व घाटा हो सकता है। हालांकि, मंगलवार को आई दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि राज्यों को इससे लाभ होगा और इस वित्त वर्ष में उन्हें 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक का SGST और अन्य राजस्व मिलने की उम्मीद है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सुधार सिस्टम को पारदर्शी बनाएगा और छोटे कारोबारियों व आम लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

More From Author

पंजाब में बाढ़ का खतरा, भारत ने पाकिस्तान को सतलुज नदी को लेकर जारी की चेतावनी

राजनीतिक बदलाव की बयार: जदयू और भाजपा के नेता राजद में शामिल, तेजस्वी के रोडमैप को बताया भरोसेमंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:03 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 24°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1017 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 17 mph
Clouds: 0%
Visibility: 6 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
18°/21°°C 0 mm 0% 8 mph 46% 1016 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 53% 1017 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/15°°C 0 mm 0% 8 mph 57% 1016 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/13°°C 0 mm 0% 7 mph 63% 1016 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 9 mph 61% 1018 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 12 mph 37% 1019 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 25% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 32% 1014 mb 0 cm