डुमराँव विधानसभा में कॉम दीपांकर भट्टाचार्य ने महागठबंधन के समर्थन में रोड शो कर एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया

डुमराँव, 25 अक्टूबर (विक्रांत) डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित भाकपा माले के प्रत्याशी डॉ. अजीत कुमार सिंह के समर्थन में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉम दीपांकर भट्टाचार्य ने जोरदार रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के कार्यकर्ताओं से एनडीए गठबंधन की भाजपा-जदयू सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। नया भोजपुर, डुमराँव, नंदन, चौगाईं और नावानगर में जनता ने भट्टाचार्य का जोरदार स्वागत किया।


कॉम दीपांकर ने कहा कि इस बार महागठबंधन और मजबूत है और निर्णायक बहुमत से इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले बीस सालों में राज्य में बेरोजगारी, विकासहीनता और पलायन बढ़ा है। उन्होंने महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये वितरण को भी आलोचना का विषय बनाया और इसे “महिला कर्ज योजना” बताया।


भट्टाचार्य ने कहा कि अदानी के बिहार आने से रोजगार नहीं मिलेगा और एनडीए सरकार युवाओं के रोजगार को रोक रही है। महागठबंधन आउटसोर्सिंग को खत्म कर सरकारी नौकरियों की गारंटी देने की योजना बना रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी विधायकों ने अपने रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष रखा है और जनता की मांगों को पूरा करना प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जनसभा में डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन के घोषणा के अनुसार हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। उन्होंने पिछले कार्यकाल में किए गए रोजगार सृजन के प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि उनका गठबंधन ठेके की नौकरियों को बंद कर सरकारीकरण करेगा।
इस कार्यक्रम में भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी सदस्य अतुल दिघे, ऐपवा नेत्री स्वेता, राजद के वरिष्ठ नेता व डुमराँव विधानसभा प्रभारी मनोज ठाकुर, पूर्व प्रमुख सत्येंद्र यादव सहित सभी दलों के प्रखंड प्रमुख और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More From Author

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजारों की बढ़ी रौनक बांस से बने सूप-दौरा पूजा सामग्री से पटे पड़े बाजार

नीतीश कुमार ने चुनावी सभा में विपक्ष पर साधा निशाना, युवाओं को सरकारी नौकरी का आश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:10 pm, May 7, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 55 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:09 am
Sunset: 6:23 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
34°/37°°C 0 mm 0% 10 mph 23% 1003 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
29°/34°°C 0 mm 0% 12 mph 38% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 0% 11 mph 49% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 8 mph 55% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 49% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/36°°C 0 mm 0% 10 mph 34% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
37°/39°°C 0 mm 0% 7 mph 23% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 0% 9 mph 20% 1002 mb 0 cm