बिहार के बिजली उपभोक्ता करले अपना 8 बजे के पहले काम प्रदेश में 24 घंटे ठप रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं,स्मार्ट मीटर उपभोक्ता समय रहते करा लें रिचार्ज

टीएन मिश्रा,गोपालगंज। बिहार बिजली विभाग ने राज्य के लाखों उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। विभाग की ओर से नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह फैसला लिया गया है। मिली सूचना के अनुसार, 27 जून की रात 8 बजे से 28 जून की रात 8 बजे तक बिजली विभाग के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान उपभोक्ता बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे। विभाग ने विशेष रूप से स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को सलाह दी है कि वे समय रहते अपने मीटर का रिचार्ज करा लें,ताकि सेवा बंद रहने के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही अन्य उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि बिजली बिल भुगतान और जरूरी ऑनलाइन कार्य पहले ही पूरा कर लें। मेंटेनेंस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन, रिचार्ज या डिजिटल सेवा उपलब्ध नहीं होगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। इस अस्थायी बंदी का असर राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है,इसलिए समय रहते आवश्यक कार्य निपटा लेना बेहतर होगा।

More From Author

जिसे 2 लाख में दी थी दूसरे के हत्या की सुपारी,उसी ने कर दी सुपारी देने वाले की हत्या गन्ने के खेत से 12 जून को मिले थे सिरकटा शव हत्या में प्रयुक्त सामग्री बरामद दो गिरफ्तार

जाने आज का राशिफल कैसे रहेंगे आपके सितारे जाने काशी के प्रकांड विद्वान प्रो ब्रज भूषण ओझा से किसके जीवन में रहेंगी उठापटक तो किसको मिलेगा लाभ योग्य दिनांक :28 जून 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:06 pm, Sep 27, 2026
temperature icon 31°C
Sunny
Humidity: 64 %
Pressure: 1004 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 14%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 5:40 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
27°/29°°C 0 mm 8% 7 mph 76% 1005 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 11% 8 mph 85% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 12% 6 mph 88% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/23°°C 0 mm 13% 6 mph 90% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 10% 8 mph 82% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 4% 9 mph 64% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 2% 10 mph 55% 1006 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 7% 7 mph 62% 1006 mb 0 cm