भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू,रिटायर्ड जज ने घटनास्थल का लिया जायजा परिजनों से मुलाकात कर जुटाई जानकारी,डीआईजी,डीएम व एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

आरा,निज संवाददाता। चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की न्यायिक जांच शुक्रवार को शुरू हो गई। जांच के लिए नियुक्त रिटायर्ड जज विनोद सिन्हा अपनी टीम के साथ भोजपुर जिले के बिलौटी गांव पहुंचे,जहां उन्होंने घटनास्थल समेत मामले से जुड़े विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश,भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया,एसपी राज तथा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। श्री सिन्हा मुठभेड़ स्थल की गहन जांच की। घटनास्थल पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। इसके बाद रिटायर्ड जज विनोद सिन्हा ने भरत तिवारी के मां आशा देवी से बात की। पिता और भाई से मुलाकात कर घटना से संबंधित तथ्यों, परिस्थितियों और परिजनों के पक्ष को विस्तार से सुना। परिजनों ने जांच टीम के समक्ष अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। भरत की मां न्यायिक जांच के दौरान कहा कि मुझे न्याय चाहिए मेरे निहत्थे पुत्र की हत्या की गई है। जिसमें एसडीएम की भूमिका भी बताई। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर घटनाक्रम के संबंध में जानकारी एकत्र की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं,जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया था। जांच टीम के बिलौटी गांव पहुंचने के साथ ही मामले की औपचारिक जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि रिटायर्ड जज मिडिया को किसी तरह के बयान देने से कतराते रहें। उन्होंने कहा कि अभी पहली बार आया हूं अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। जांच पड़ताल पूरी होने के बाद ही मैं कुछ जानकारी दें सकूंगा।

More From Author

महापंचायत में देश के कई प्रान्तों से पहुंचे हजारों लोग भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि विस्थापित जवइनिया गांव का नाम भरत तिवारी नगर रखने की उठाई मांग दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने को मांग

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भाई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार बाइक व अन्य सामान जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:42 am, Aug 10, 2026
temperature icon 30°C
Patchy rain nearby
Humidity: 69 %
Pressure: 1000 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 13 mph
Clouds: 74%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:20 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.35 mm 36% 10 mph 73% 1001 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0.01 mm 12% 14 mph 67% 1003 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 9% 14 mph 61% 1002 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 15% 11 mph 65% 1000 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 7% 9 mph 68% 999 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0.19 mm 21% 6 mph 72% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 10% 7 mph 80% 1000 mb 0 cm