भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो भाई सहित तीन तस्कर गिरफ्तार बाइक व अन्य सामान जब्त

अररिया,निज संवाददाता। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के नजदीक की गई,जहां से बाइक सहित कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 को एसएसबी की “आई” समवाय जोगबनी के अंतर्गत सीमा चौकी भेड़ियारी के जवानों ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 177/4 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में लगभग 7 किलोमीटर अंदर भागकोहलिया गांव में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान तीन युवकों को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 31.70 ग्राम ब्राउन शुगर (पॉलीथीन सहित), एक बाइक, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक स्कैनर, दो मोबाइल फोन, एक छोटा चाकू, एल्युमिनियम फॉयल, 11 हजार रुपये नकद तथा गोरखा स्ट्रॉन्ग बीयर की दो खाली बोतलें बरामद की गईं। गिरफ्तार युवकों में वार्ड संख्या-04 भागकोहलिया, थाना फारबिसगंज के गणेश मंडल के पुत्र कुंदन कुमार मंडल उसका छोटा भाई छोटू कुमार मंडल व त्रिशकून समौल, अररिया के पुलकित दास के पुत्र छोटू कुमार दास शामिल हैं। एसएसबी ने बरामद सभी सामान और गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए फारबिसगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मादक पदार्थ की आपूर्ति और नेटवर्क किन लोगों से जुड़ा हुआ है। सीमा क्षेत्र में लगातार बढ़ती निगरानी के बीच एसएसबी की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

More From Author

भरत तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू,रिटायर्ड जज ने घटनास्थल का लिया जायजा परिजनों से मुलाकात कर जुटाई जानकारी,डीआईजी,डीएम व एसपी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

80 किलोमीटर की दूरी कम करेगा पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे…120 की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़ियाँ.. नेपाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों के लिए इसे विकास का सेतु कहा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:38 pm, Sep 27, 2026
temperature icon 31°C
Partly Cloudy
Humidity: 58 %
Pressure: 1005 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 6 mph
Clouds: 26%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:40 am
Sunset: 5:40 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 7% 5 mph 64% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 9% 8 mph 80% 1006 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
24°/26°°C 0 mm 12% 7 mph 87% 1007 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 12% 6 mph 88% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
23°/23°°C 0 mm 13% 6 mph 90% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/27°°C 0 mm 10% 8 mph 82% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 4% 9 mph 64% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 2% 10 mph 55% 1006 mb 0 cm